फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Minibuses start operating for Loni

तीन माह बाद शामली से लोनी के लिए मिनी बसों का संचालन शुरु -लखनऊ एसी बसों के संचालन से आय बढ़ी,

Thu, 09 Jul 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Minibuses start operating for Loni
शामली। लॉकडाउन में दिल्ली-शामली मार्ग पर तीन माह से बंद चल रही मिनी बसों का संचालन शुरु हो गया है। शामली से लखनऊ के लिए प्रतिदिन तीन एसी बसों के संचालन से सवारियों की अच्छी आय हो रही है।
विज्ञापन

22 मार्च को प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू के दो दिन बाद कोरोना लॉकडाउन पूरे देश में लागू हो गया था। इसके मद्देनजर यूपी रोडवेज, प्राइवेट बसों और ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। जिसमें दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग पर लोनी से लेकर शामली तक मिनी बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। यूपी रोडवेज के एआरएम शामली मनोज वाजपेयी ने बताया कि तीन माह पांच दिन के बाद यूपी रोडवेज के अधीन चल रही लोनी से लेकर शामली तक 49 मिनी बसों का संचालन शुरु कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग पर अच्छी खासी सवारियां निकलने से आय में बढ़ी है। यह मार्ग यूपी रोडवेज की कमाई में पहले स्थान पर है। उन्होंने बताया कि शामली रोडवेज बस अड्डे से 3.50 बजे पहली अवध डिपो की शामली से लखनऊ के लिए रोडवेज एसी बस, शाम 4.30 बजे मुजफ्फरनगर डिपो की दूसरी एसी रोडवेज बस और शाम 5.30 बजे मेरठ डिपो की यूपी रोडवेज एसी बस का संचालन से सवारियों की आय बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed