फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mind is the cause of bondage and salvation: Swaroopanand

मन ही बंधन और मोक्ष का कारण : स्वरूपानंद

Thu, 17 Feb 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mind is the cause of bondage and salvation: Swaroopanand
इस्सोपुरटील गांव में कथा सुनती श्रद्घालु। - फोटो : SHAMLI
कांधला। गांव इस्सोपुरटिल मानव चेतना केंद्र गर्ग परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान के आयोजन के तीसरे दिवस कथा व्यास स्वामी ब्रह्म स्वरूपानंद ने कहा की आध्यात्मिक योग मोक्ष का साधन है। मन ही हमारे बंधन और मोक्ष का कारण है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब संत आम मनुष्य का संग होता है तो मन सतोगुण संयुक्त होकर भगवत चिंतन करता है। जो ही मुक्ति का कारण भी बन जाता है। उन्होंने कहा कि जब कर्म अथवा यज्ञ का उद्देश्य परमेश्वर के लिए होता है तो वह सफल होता है। कर्मों के उपभोक्ता तो वास्तव में ईश्वर ही है। वही हमें कर्म फल प्रदान करते हैं। मनुष्य को अपने माता पिता, गुरु व अपने श्रेष्ठ का अपमान नहीं करना चाहिए। गुरु ज्ञान का दाता है, जो जीवन को परम लक्ष्य परमात्मा से मिलाता है। कथा के दौरान सती चरित्र के प्रसंग को सुनाया। कथा समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मानव चेतना केंद्र, जियालाल गर्ग, विष्णु गर्ग, राकेश गर्ग, अमित गर्ग, पंकज गर्ग, महेंद्र अग्रवाल, शशि कश्यप, संजय मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed