फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mill worker dies in accident, family members uproar

Shamli News: मिल कर्मचारी की हादसे में मौत, परिजनों का हंगामा

Sat, 09 Nov 2024 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 09 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mill worker dies in accident, family members uproar
थानाभवन (शामली)। बजाज शुगर मिल थानाभवन के कर्मचारी 50 वर्षीय ज्वाला सिंह की रात में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों ने मिल पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने मिल प्रबंधन से मृतक आश्रित को नौकरी व मुआवजे की मांग की। मिल अधिकारियों से वार्ता के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर के गांव जागाहेड़ी निवासी ज्वाला सिंह बजाज शुगर मिल थानाभवन में फिटर का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे वह शुगर मिल में काम करने के बाद लौट रहा था। मिल के बाहर सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मृतक के परिजन शुगर मिल पहुंचे और उन्होंने हंगामा करते हुए मृतक आश्रित को नौकरी और मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर शांत किया। इसके बाद मिल अधिकारियों और परिजनों के बीच वार्ता हुई। इसके बाद परिजन शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है मामले में परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed