{"_id":"66f85ff3b2789df0ef090a44","slug":"mill-official-said-full-payment-will-be-done-in-two-years-farmers-rejected-the-proposal-shamli-news-c-26-1-smrt1047-129110-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मिल अधिकारी बोले, दो साल में होगा संपूर्ण भुगतान, किसानों ने प्रस्ताव को ठुकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मिल अधिकारी बोले, दो साल में होगा संपूर्ण भुगतान, किसानों ने प्रस्ताव को ठुकराया
Sun, 29 Sep 2024 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में किसानों की बैठक लेते एडीएम संतोष कुमार सिंह । संवाद
शामली। पेराई सत्र 2022-23 के बकाया गन्ना भुगतान के मामले में अपर दोआब चीनी मिल के अधिकारियों- किसानों और जिला प्रशासन के बीच डेढ़ घंटे तक चली बैठक बेनतीजा रही। शामली चीनी मिल के नए यूनिट हैड डाॅ.अशोक कुमार सिंह ने कहा कि किसानों के बकाया 188 करोड़ रुपये का भुगतान करने में दो साल लग सकते हैं। किसानों ने प्रस्ताव अस्वीकार कर शामली चीनी मिल का मरम्मत कार्य रुकवाने और नए पेराई सत्र चालू होने से पहले उनका गन्ना दूसरी चीनी मिलों को डायवर्जन किए जाने की मांग की।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसानों और खाप चौधरियों, शामली चीनी मिल के अफसरों की बैठक शुरू हुई। किसानों ने गत 17 सितंबर को हुए समझौते के अनुसार दिए गए शेड्यूल के अनुसार बकाया गन्ना भुगतान आगामी 15 अक्तूबर तक करने की मांग की। शामली मिल के नए यूनिट हैड अशोक कुमार सिंह ने कहा कि नए पेराई सत्र चलने से पहले 25 करोड़ रुपये दो किस्तों पर करने और संपूर्ण गन्ना भुगतान आगामी दो साल में किए जाने का आश्वासन दिया।
मिल के यूनिट हैड के प्रस्ताव को किसानों और खाप चौधरियों ने नामंजूर कर दिया है। सर्वखाप समन्वय किसान मंच के अध्यक्ष मास्टर संजीव चौधरी, खाप चौधरी संजय कालखंडे और शोकेंद्र सिंह आदि ने शामली चीनी मिल को गन्ना न दिए जाने और दूसरे चीनी मिलों को गन्ने का डायवर्जन किए जाने और मरम्मत कार्य रोकने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
बैठक में यशपाल सिंह, रणपाल, देवा प्रधान,सतप्रकाश,नरेंद्र संजीव, संजय, शमशाद, अनिल, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शामली चीनी मिल के मालिक किसानों का संपूर्ण गन्ना भुगतान करे अन्यथा मिल के खिलाफ आरसी की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, किसानों ने कहा कि नए पेराई सत्र में वह शामली मिल को गन्ना नहीं देंगे।