फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mill boiler malfunction, shut down for six hours

मिल के बायलर में आई खराबी, छह घंटे रही बंद

Sun, 09 May 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mill boiler malfunction, shut down for six hours
मिल के बायलर में आई खराबी, छह घंटे रही बंद
विज्ञापन

शामली। बीती रात मध्यरात्रि के बाद शामली चीनी में बायलर में तकनीकी खराबी के चलते छह घंटे से अधिक समय तक बंद रही। मिल बंद होने से शहर में गन्ने के जाम की समस्या जस बनी हुई।
पिछले तीन दिन से शामली चीनी मिल तकनीकी खराबी के चलते बार-बार बंद हो रही है। जिससे शामली मिल की पेराई सत्र पिछड़ता जा रहा है। शनिवार की मध्यरात्रि 12 बजे के शामली मिल के बायलर में खराबी आने के बाद पूरी रात चीनी मिल बंद रही। रविवार सुबह छह बजे के बाद शामली चीनी मिल को चालू किया गया।
विज्ञापन

मध्य रात्रि के बाद चीनी मिल बंद होने से शहर में गन्ने के लदे वाहनों के खड़े रहने से जाम की स्थिति बन गई। मुख्य मार्गों से लेकर शामली मिल में आने वाले मार्गों पर गन्ने के वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। शामली चीनी मिल के वरिष्ठ प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि शनिवार की मध्य रात्रि बारह बजे के बाद शामली चीनी मिल के बायलर में तकनीकी खराबी आने से सुबह को छह बजे चीनी मिल चालू की गई। चीनी मिल नियमित चलने से जाम की समस्या खत्म हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed