{"_id":"5e371c368ebc3e4b4f229583","slug":"middle-aged-girl-raped-an-eighth-student-shamli-news-mrt466930295","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं की छात्रा के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं की छात्रा के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। क्षेत्र के एक गांव में कक्षा आठ की छात्रा से अधेड़ ने दुष्कर्म किया। पांच दिन तक लोकलाज के चलते परिजन चुप रहे। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बच्ची कक्षा आठ में पढ़ती है। 27 जनवरी को उनकी बेटी अपने घेर में पशुओं को चारा देने गई थी। आरोप है कि उसी समय छात्रा को अकेला पाकर एक अधेड़ घेर में घुस गया और छात्रा को बदनीयती से दबोच लिया। इस दौरान आरोपी उसकी पुत्री को निकट के मकान में खींचकर ले गया। आरोप है कि वहां पर आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि यह मामला जानकारी में आया है। इस मामले की छानबीन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।