फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Middle-aged dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

Sat, 12 Jun 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged dies after being hit by train
शामली। गोहरनी अंडरपास के निकट ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गोहरनी अंडरपास के निकट एक व्यक्ति का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा हुआ है। आदर्श मंडी थाना पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कोशिश की। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की जेब से होम्योपैथिक चिकित्सक का पर्चा मिला है, जिस पर बिजेंद्र निवासी गांव कंजरहेड़ी लिखा था। बाबरी क्षेत्र के गांव कंजरहेड़ी में पुलिस ने सूचना भिजवाई। परिजन पहुंचे और शव की पहचान बिजेंद्र के रूप में की। थाना प्रभारी के मुताबिक परिजनों ने बताया कि बिजेंद्र शुक्रवार सुबह शामली चिकित्सक के यहां दवा लेने गया था। परिजनों की तरफ से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed