{"_id":"5f1f12b48ebc3e639468ffa2","slug":"mid-day-meal-ration-did-not-reach-the-children-shamli-news-mrt493364379","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों तक नहीं पहुंचा मिड डे मील का राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों तक नहीं पहुंचा मिड डे मील का राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों तक नहीं पहुंचा मिड-डे मील का राशन
शामली। परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को मिड-डे मील का राशन वितरण की व्यवस्था सुस्ती का शिकार है। अभी तक आदेश के दो माह बाद तक भी बच्चों को राशन नहीं मिल सका। विभागीय अधिकारियों, स्कूलों और राशन डीलरों के बीच वितरण का मामला उलझा हुआ है।
शासन ने लॉकडाउन से ग्रीष्मकालीन अवकाश तक का 76 दिन का मिड-डे मील राशन और कनवर्जन कास्ट छात्र-छात्राओं को देने के आदेश दिए थे। कनवर्जन कास्ट सीधे अभिभावकों के बैंक खाते में जाएगी जबकि राशन डीलर के माध्यम से मिलेगा। प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को 7.60 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को 11.40 किलो राशन दिया जाना है। इसके लिए विद्यालय तीन प्रतियों में प्राधिकार पत्र जारी करेंगे। इसकी एक प्रति शिक्षा विभाग के पास रहेगी, दूसरी अभिभावक तथा तीसरी राशन डीलर को मिलेगी। इसी के आधार पर राशन का वितरण किया जाएगा लेकिन जनपद में अभी छात्र-छात्राओं को राशन का वितरण नहीं हुआ है। परिषदीय विद्यालयों में करीब 86 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हैं। इनमें प्राधिकार प्रपत्र तैयार हो रहे हैं।
अभिभावकों को जानकारी ही नहीं
बनत निवासी ओमप्रकाश के दो बच्चे परिषदीय स्कूल में पढ़ते हैं लेकिन उसे मिड-डे मील के राशन के संबंध में जानकारी ही नहीं। उसका कहना है कि स्कूल के अध्यापक ने बैंक पासबुक और आधार की फोटो कॉपी तो ली है, लेकिन राशन के बारे में कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
स्कूलों में तैयार हो रहे प्राधिकार प्रपत्र
मिड-डे मील के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने बताया कि अभी राशन का वितरण नहीं हुआ है। विद्यालयों में प्रक्रिया तेजी से चल रही है। प्रपत्र तैयार कर लिए गए हैं। जल्द ही वितरण शुरू हो जाएगा।
शहरी राशन डीलरों को नहीं जानकारी
शहरी क्षेत्र में मिड-डे मील का वितरण एनजीओ करता है, इसलिए राशन डीलरों का इसमें हस्तक्षेप नहीं होता। शहर के लुहारी गेट क्षेत्र के राशन डीलर पंकज ने बताया कि उन्हें अभी राशन उठाने के संबंध में जानकारी नहीं है।
वर्जन
पूर्ति विभाग हमें राशन डीलरों की सूची उपलब्ध करता है। उसी के अनुसार खाद्यान्न का उठान कराया जाता है। शहरी क्षेत्र में अब तक तो एनजीओ राशन उठा रहे थे। अब पूर्ति विभाग से जैसी सूचना मिलेगी उसी के अनुसार उठान करा दिया जाएगा।
- निहारिका सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
बेसिक शिक्षा विभाग से अभी छात्र-छात्राओं की संख्या प्राप्त नहीं हुई है। कुछ राशन डीलरों की शिकायतें आईं हैं कि छात्र संख्या ज्यादा है तथा राशन कम है। डीलरों के माध्यम से ही राशन का वितरण कराया जाएगा।
- ओमहरि उपाध्याय, जिला पूर्ति अधिकारी।