फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mid-day meal in kitchen now not in open

खुले में नहीं अब रसोई में बना मिड-डे मील

Sat, 14 Dec 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal in kitchen now not in open
चौसाना क्षेत्र के गांव रेडा प्राथमिक स्कूल में रसोई में खाना बनाती रसोई माताएं - फोटो : SHAMLI
चौसाना (शामली)। क्षेत्र के पर्व माध्यमिक विद्यालय रेड़ा में खुले में मिड-डे मील बनाने की अमर उजाला की खबर का अगले ही दिन असर हो गया। स्कूल में शुक्रवार को रसोई घर में ही बच्चों के लिए भोजन बनाया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस विद्यालय में बृहस्पतिवार को खुले में ही चूल्हे पर उपले और लकड़ी जलाकर मिड-डे मील बनाया जा रहा था। ऐसे में उसकी गुणवत्ता भी प्रभावित होने की आशंका था। अमर उजाला ने इस समस्या को अपने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से उठाया। उच्चाधिकारियों से भी इसमें बात की गई। खबर का संज्ञान लेकर अगले ही दिन व्यवस्था सुधर गई। स्कूल में शुक्रवार को रसोई में ही खाना बनाया गया। हैडमास्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका विद्यालय में एक प्राइमरी स्कूल का संविलियन हुआ है। पहले स्कूल में दो भरे हुए गैस सिलिंडर होते थे। दोनों पर खाना बनाया जाता था। जुलाई माह से स्कूल के मिड-डे मील का सामान गैस सिलेंडर आदि चोरी हो गया था। इसकी सूचना पुलिस और विभागीय उच्चाधिकारियों को भेज दी गई थी, लेकिन इसके बाद गैस सिलिंडर की व्यवस्था अभी तक नहीं हुई। इसी वजह से अब केवल एक ही भरा हुआ गैस सिलिंडर स्कूल में रहता है । एक गैस सिलिंडर पर 103 छात्रों की खाना सब्जी बनाने में काफी वक्त लगता है, इसलिए सोमवार और बृहस्पतिवार के दिन सब्जी रोटी का दिन होने पर सब्जी रसोई में अंदर बना ली जाती थी जबकि रोटियां बाहर चूल्हे पर खुले में बना लेते हैं, ताकि बच्चों को समय पर खाना मिल सके, लेकिन अब आगे से वह रसोई में ही भोजन बनवाएंगे भले ही कितना भी समय क्यों न लग जाए। उच्चाधिकारियों से भी सिलेंडर की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed