{"_id":"5e3b0df78ebc3ee5c9225ed0","slug":"metering-mark-for-construction-of-fourlane-in-kandhla-shamli-news-mrt4674571191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांधला में फोरलेन निर्माण के लिए पैमाइश कर लगाए निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांधला में फोरलेन निर्माण के लिए पैमाइश कर लगाए निशान
विज्ञापन

कांधला। दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने राजस्व विभाग की टीम के साथ बस स्टैंड पर पहुंच कर सर्वे कर निशानदेही की। इस दौरान टीम को कुछ दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पडा।
बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम कांधला में बस स्टैंड पर पहुंची। टीम ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर कस्बे के दोनों तरफ पैमाइश कराई। टीम ने वर्तमान सड़क के मध्य से 55 फुट पर दोनों और निशान लगाने शुरू किए। राजस्व विभाग के लेखपाल सूर्यदेव सिंह व लवकेश कुमार और ठेकेदार देवेंद्र मलिक ने बताया कि करीब छह दुकानदारों ने टीम द्वारा की जा रही पैमाइश का विरोध किया। दुकानदार 55 फुट के स्थान पर 40 फुट पर निशान लगाने का दबाव बनाते हुए कार्य में बाधा डाली। टीम ने बस स्टैंड के आसपास करीब 25 दुकानों पर पैमाइश के बाद निशानदेही की है।