फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meter readers create ruckus at electricity office

Shamli News: मीटरों रीडरों ने बिजली कार्यालय पर किया हंगामा

Sun, 09 Jun 2024 03:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 09 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Meter readers create ruckus at electricity office
शामली कैराना रोड  अपने कार्यालय पर  पदर्शन करते  मिटर रिडर
शामली। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे मीटर रीडरों ने बिजली कार्यालय में बने कंपनी के कार्यालय में शनिवार को हंगामा किया। आरोप था कि उनके स्थान पर अन्य को तैनात करने की तैयारी है। मामले की शिकायत फिर से अधीक्षण अभियंता से करने की बात कहीं है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से जिले के मीटर रीडर वेतन बढ़ाने, पीएफ समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। कई बार श्रम विभाग के कार्यालय पर भी धरना दिया जा चुका है। विद्युत कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार, राजीव कुमार ने बताया कि शनिवार को उन्हें पता चला है कि बिजली कार्यालय पर कंपनी के बनाए गए कार्यालय में नए मीटर रीडरों को रखने के लिए इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। सूचना पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कंपनी के पदाधिकारियों के खिलाफ हंगामा किया। आरोप था कि एक तो उनकी मांगे पूरी नहीं की जा रही, ऊपर से उन्हें निकालने की तैयारी है। जल्द समाधान नहीं होने पर मीटर रीडरों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि मामले की शिकायत दोबारा से अधीक्षण अभियंता से भी की जाएगी। मौके पर राजीव, जोनी, विनोद, प्रवीण, बंटी, विवेक, मोहित, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed