फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   met Chaudhary Jayant, RLD leader reached Ghazipur border

चौधरी जयंत से मुलाकात की, गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे रालोद नेता

Wed, 03 Nov 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
met Chaudhary Jayant, RLD leader reached Ghazipur border
कांधला। रालोद के वरिष्ठ नेता डॉ. विक्रांत जावला ने दिल्ली पहुंचकर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत से मिले। इसके बाद उन्होंने गाजीपुर बार्डर पर जाकर धरनारत किसानों को मिठाई वितरित करते हुए दीवाली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

रालोद नेता डॉ. विक्रांत जावला ने कहा कि 7 नवंबर को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी थाना भवन से परिवर्तन संदेश यात्रा की शुरुआत करेंगे और प्रदेश में परिवर्तन की आधारशिला रखेंगे। जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल का घोषणा पत्र 31 अक्टूबर को घोषित कर दिया गया है। जिसमें जन भावना का ध्यान रखते हुए 2022 के 22 मुख्य संकल्पों को जगह दी गई है। रालोद के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि इस बार 2022 में राष्ट्रीय लोक दल सरकार में रहेगा और किसान, नौजवान ,व्यापारी का ख्याल रखा जाएगा। जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद रालोद नेताओं ने गाजीपुर बॉर्डर जाकर भी धरने पर बैठे किसानों को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर गांव हुरमजपुर के नवाब मुखिया, जयकुमार , पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विनोद पंवार, उदय पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed