फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Message of traffic rules given in poster competition

Shamli News: पोस्टर प्रतियोगिता में दिया यातायात नियमों का संदेश

Tue, 01 Aug 2023 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Message of traffic rules given in poster competition
कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं-महाविद्यालय
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने यातायात नियमों के पालन करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


सोमवार को महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में साक्षी कश्यप ने प्रथम, मंतशा ने द्वितीय, अन्नू व तिरिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए एक ऑनलाइन प्रतियोगिता भी हुई। इसमें भरत, मो. नईम, निशु, हर्षित चौहान व हिमानी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए, इन्हें सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के स्वयंसेवकों ने जागरूकता अभियान भी चलाया। उन्होंने ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. योगेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed