फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Message given to celebrate pollution free festival by taking out rally

शैक्षिक संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव का त्योहार

Sat, 22 Oct 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Message given to celebrate pollution free festival by taking out rally
रैली निकाल प्रदूषण रहित त्योहार मनाने का दिया संदेश
विज्ञापन

बागपत। शैक्षिक संस्थाओं में शुक्रवार को दीपावली के त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों में रंगोली, दीप सज्जा, थाल सज्जा प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढकर भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। गेटवे के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को प्रदूषण रहित दीपावली का त्योहार मनाने के लिए जागरूक किया।
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने रामायण की चौपाई गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्कूल से नगर के राष्ट्र वंदना चौक तक रैली निकालकर लोगों को प्रदूषण रहित दीवाली मनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रबंधक कृष्णपाल व प्रधानाचार्य अमित चौहान ने शहीदों के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर नमन किया। राम-सीता की वेशभूषा में आए छात्र-छात्रा ने एसपी कार्यालय में दीप जलाकर एसपी नीरज कुमार जादौन को त्योहार की बधाई दी। इसके उपरांत स्कूल का स्टाफ व छात्रों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम राजकमल यादव और एडीएम प्रतिपाल चौहान को त्योहार की बधाई दी और लोगों ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। इस मौके पर संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभा राज, सवेरा, मनोरमा, चक्षु, सानिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
बागपत। दिल्ली रोड स्थित श्रीराम कॉलेज में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने नाटक, नृत्य और गायन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में दिगंबर जैन डिग्री कालेज के प्रोफेसर डॉ विजय पाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में अरविंद गुप्ता, वैभव मित्तल, प्रिंस सिंघल, प्रीति वर्मा, मुक्ता वर्मा, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने बनाई रंगोली
बागपत/अमीनगर सराय। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक अमित तेवतिया ने बताया कि प्रतियोगिता में हेड पिंकी व कला शिक्षिका पूजा नेगी निर्णायक रही। प्रतियोगिता में रेड हाउस को प्रथम, येलो हाउस दूसरे और ग्रीन हाउस तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरेंद्र पंवार, उदयवीर सिंह, संजीव अजमेरिया, पूजा वर्मा, रीना मानव, निशा चौहान मौजूद रहे। उधर कस्बा अमीनगर सराय के जयसागर कन्या इंटर कालेज में दीप सजाओ, थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोफिया प्रथम, कृति द्वितीय व जरीन तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर अनिता शर्मा आदि रहीं। होली चाइल्ड एकेडमी में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने क्लास रूम को सजाया और स्टॉल लगाए। इस मौके पर राजू तोमर, सुभाष नैन, प्रबंधक सूरज सिंह धामा, प्रधानाचार्य नीतू धामा, अनीता, शिवानी, शिखा, प्रतिभा चौहान, काजल आदि रही।

----
शैक्षिक सत्र का शुभारंभ
अग्रवाल मंडी टटीरी। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को यज्ञ के साथ शैक्षिक सत्र 2022-23 का शुभारंभ किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा वैदिक विद्वान ओमपाल आर्य ने कहा कि यज्ञ से प्राण वायु शुद्ध होती है। कॉलेज के सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने छात्राओं को मनोयोग से पढ़ाई कर अपना कॅरिअर बेहतर बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल, निर्मला, शिल्पा, राखी गुप्ता, ममता कुमारी, झलक त्यागी, प्रवीण कुमार, संजय सैनी, रामकिशोर, प्रेमवती, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed