फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meritorious students were welcomed on reaching college

Shamli News: मेधावी छात्रों का कॉलेज पहुंचने पर किया स्वागत

Thu, 15 Jun 2023 05:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students were welcomed on reaching college
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह हुआ, जिसमें सात मेधावी छात्रों का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया गया। उधर, श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में दो छात्रों का स्वागत हुआ।
कॉलेज के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि बुधवार को शामली कलक्ट्रेट में मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ। इसमें यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के 21 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्तिक कश्यप को सहारनपुर मंडल टॉप करने, प्रदेश की टॉप 10 सूची में स्थान बनाने पर शासन की तरफ से एक लाख रुपये, एक टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा छात्र वंश, यश कुमार मिश्रा, जीशान, आदित्य, कन्हैया, मंगल और राज सिंह के खाते में 21-21 हजार की रुपये धनराशि हस्तान्तिरत की गई। साथ ही एक-एक टैबलेट, मेडल, प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। बृहस्पतिवार को कॉलेज पहुंचने पर इन छात्रों का स्वागत गया किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंचल गोयल व प्रबंधक विवेक संगल ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही भविष्य में और अधिक मेहनत करते हुए विद्यालय, अपने अभिभावकों का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिक्षक ब्रजपाल सिंह, महेन्द्र सिंह, सुखदेव सैनी, अशोक सोम, प्रमोद कुमार, मुदित गर्ग, श्रीभगवान शर्मा, मोहित कुमार, रजत गोयल व छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शुभम् भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन

उधर, श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज कॉलेज के छात्र मोहम्मद सायान और सत्यम गर्ग को कलक्ट्रेट में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने बताया कि दोनों छात्रों को यह सम्मान बोर्ड परीक्षा 2023 में कक्षा 10 और कक्षा 12 में जनपद की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने पर दिया गया। बृहस्पतिवार को कॉलेज पहुंचने पर छात्रों का अध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रबंधक राजीव संगल, राजीव तायल आदि ने फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed