फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meritorious students and elders honored

Shamli News: मेधावी छात्रों और बुजुर्गों का किया सम्मानित

Fri, 05 May 2023 06:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students and elders honored
उपाध्याय चेतना मंच सेवा समिति ने मनाया गुरु गोरक्षनाथ का प्रकट उत्सव
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उपाध्याय चेतना मंच सेवा समिति ने गुरु गोरक्षनाथ का प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों और बुजुर्गों का सम्मान किया गया।

शहर के टंकी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उपाध्याय चेतना मंच सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय व अतिथियों ने नौ दीपक जलाकर आरती की। साथ ही बाबा का गुणगान किया। इसके बाद समाज के मेधावी विद्यार्थियों और बुजुर्गों का सम्मान किया। कार्यक्रम में भारती उपाध्याय, भानु कुमार, आदित्य, अंजलि उपाध्याय, नंदनी उपाध्याय, सृष्टि राठी समेत लगभग 18 विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने उपाध्याय समाज की तरफ से गुरु गोरक्षनाथ प्रकट उत्सव के अवसर सरकार से गुरु गोरक्षनाथ प्रकट उत्सव पर अवकाश घोषित करने, गुरु गोरक्षनाथ के बोर्ड आयोग का गठन करने, नाथ पंथ की मुख्य जातियों की आर्थिक मदद देने, उपाध्याय जोगी समाज को जनसंख्या के आधार पर राजनीतिक हिस्सेदारी देने और समाज पर होने वाले अत्याचारों को रोकने की मांग की। इस अवसर पर सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा गुरु गोरक्षनाथ ने सभी समाज को जगाने का काम किया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ललित उपाध्याय, प्रदेश सचिव सोनिया उपाध्याय नागवान, ममतेश उपाध्याय, संजोग पुंडीर, प्रधानाचार्य मांगेराम उपाध्याय, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष कृष्णपाल उपाध्याय, पूर्व वायु सैनिक कृष्णपाल उपाध्याय, बिजनौर जिलाध्यक्ष पवन उपाध्याय, डॉ मुनेश उपाध्याय, प्यारेराम, विनोद उपाध्याय, जयपाल, मास्टर धनप्रकाश उपाध्याय, गंभीर उपाध्याय, मीनाक्षी, सुरेश उपाध्याय कविता उपाध्याय, राजकुमार गोस्वामी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य धर्मपाल भारद्वाज और संचालन प्रदेश महामंत्री रामफल उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed