फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mercury reaches 41 degrees, scorching sun bothers

पारा पहुंचा 41 डिग्री, चिलचिलाती धूप ने किया परेशान

Tue, 27 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mercury reaches 41 degrees, scorching sun bothers
अगले दो दिन में पारा तोड़ेगा रिकार्ड, 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
विज्ञापन

13 किमी प्रति घंटे से गरम हवाएं चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गर्मी ने अपना प्रचंड रुप दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में दो -दो डिग्री पारा में बढ़ोत्तरी की गई। बुधवार और बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 13 किमी प्रति घंटे से गरम हवाएं चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
पांच दिन से गर्मी अपना प्रचंड रुप दिखा रही है। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में दो -दो डिग्री पारा में बढ़ोत्तरी की गई। मंगलवार को दिन निकलते ही धूप ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर बारह बजे से लेकर चार बजे तक गर्मी के चलते लोग अपने घरों में दुबक रहे। चार बजे के बाद बाजारों में लोग खरीददारी के लिए पहुंचे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 13 किमी प्रति घंटे से गरम हवाएं चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि अगले दो दिन बुधवार और बृहस्पतिवार को गर्मी अपना प्रचंड रुप दिखाएगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बृहस्पतिवार के बाद मौसम का पारा गिरने शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बढ़ रहा तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
27 अप्रैल 41 डिग्री 23 डिग्री
26 अप्रैल 39 डिग्री 21 डिग्री
25 अप्रैल 38 डिग्री 18 डिग्री
24 अप्रैल 34 डिग्री 18 डिग्री
23 अप्रैल 30 डिग्री 17 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed