{"_id":"5b2013384f1c1bfd6e8b763b","slug":"mercury-reached-41-degrees-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा पहुंचा 41 डिग्री, जीना हुआ मुहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा पहुंचा 41 डिग्री, जीना हुआ मुहाल
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
शामली में लू से बचने के लिए कपड़ा लपेट कर जाती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मंगलवार को दिन निकलते ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू दिया। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी से बचाव के लिए महिलाएं और युवतियां कपड़ा सिर पर लपेटकर बाजारों में निकल रही हैं। भीषण गर्मी में लोग घरों से जरूरी कामों से ही निकल रहे हैं। जिले में बढ़ता तापमान लोगों की सेहत पर भी असर डालने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटे में भीषण गर्मी पड़ने से पिछले साल का रिकार्ड टूट जाएगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले दो दिन में दिन का तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार के बाद से मौसम का मिजाज बदल गया। दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सुबह दिन निकलते ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। सुबह दस बजे के बाद आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। गर्मी के बढ़ने से सड़क पर आम नागरिकों का चलना कठिन हो गया। दोपहर बारह बजे से लेकर तीन बजे तक बाजारों में सन्नाटा पसर गया। गर्मी से बचाव के लिए महिलाएं- युवाओं ने कपड़ा मुंह व सिर पर लपेटकर बाजारों में वाहनों में निकले। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों में भीषण गर्मी के चलते दिन का तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुुंचने के आसार हैं।
उनका कहना है कि यदि भीषण गर्मी से दिन का 45-46 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, तो पिछले कई सालों का रिकार्ड टूट जाएगा। लू और गर्मी आम की फसल के मौसम गहरी जुताई के लिए अच्छी है। लू चलने से गर्मी के कारण मच्छर व कीट खत्म हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि 17-18 जून को एक बार मौसम फिर बिगड़ सकता है। आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन