फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mercury falling, people stifling

गिर रहा पारा, ठिठुर रहे लोग

Wed, 18 Dec 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mercury falling, people stifling
शामली सर्दी में स्कूल से आती छात्राएं व शिक्षिका - फोटो : SHAMLI
शामली। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाके के लोग कांप रहे हैं। मंगलवार को भी सूरज पूरे दिन कोहरे के आगोश में रहा। बादल छाने और बर्फीली हवाएं चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक लुढ़क गया। इसके चलते लोग घरों में गर्म कपड़ों में लिपटे रहे।
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं के चलते बाजारों में ग्राहक कम दिखे। ठंड का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर दिखा जो कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाते दिखे। छात्र-छात्राओं की मुसीबत को देख जिलाधिकारी ने जिले में नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। मंगलवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। हालांकि 10 बजे के बाद इसका असर कम हुआ लेकिन बादल छाने से सूर्य की किरणें जमीन से दूरी बनाए रखी। शुगर मिल रोड पर तो सुबह के वक्त इंटर कालेज की छात्राएं सिर और चेहरे को शॉल से ढंक कर कालेज जाते दिखीं। शिक्षिकाओं का भी बुरा हाल था। ठंड का असर बाजारों में भी दिखा। सुबह आठ बजे खुलने वाली दुकानें 10 बजे तक खुलीं। इसी तरह शाम ढलते ही दुकानें बंद होनी शुरू हो गई। किराना व्यापारी सुशील कुमार ने बताया कि ठंड की वजह से ग्राहक कम निकल रहे हैं। लोग जरूरी सामान आसपास के गली मोहल्ले की दुकानों से ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह खुद सुबह आठ बजे दुकान खोलते थे, लेकिन अब साढ़े नौ बजे खोल रहे हैं। पहले रात नौ बजे दुकान बंद करते थे अब शाम साढे़ सात बजे बंद कर देते हैं।
विज्ञापन

शामली जिले का मौसम का आंकड़ा
तिथि तापमान अधिकतम न्यूनतम
14 दिसंबर 16 11
15 दिसंबर 17 10
16 दिसंबर 19 8
17 दिसंबर 18 7
चार दिन मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान
मोदीपुरम कृषि विज्ञान के मृदा विभाग के अध्यक्ष अशोक कुमार अहलूवालिया ने बताया कि अगले तीन चार दिन तक इसी तरह मौसम का मिजाज रहने की संभावना है। पारा और लुढ़केगा, जिससे ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में 23 तक अवकाश
कड़ाके की ठंड के चलते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जनपद में नर्सरी से कक्षा-12 तक के स्कूल-कॉलेजों को 23 दिसंबर तक के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं। ये निर्देश यूपी बोर्ड के अलावा आईसीएसई, सीबीएसई के सभी स्कूलों के अलावा मदरसों पर भी लागू होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी डीएम के आदेशों का हवाला देकर निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed