फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Merchants support the prevention of corona infection

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को सहयोग करें व्यापारी

Wed, 24 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Merchants support the prevention of corona infection
कैराना नगर पालिका में कोरोना संकट पर व्यापारियों से बैठक करते एसडीएम देवेन्द्र सिंह। - फोटो : SHAMLI
कैराना। एसडीएम ने व्यापारियों से कहा कि वे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सहयोग दे और अनलॉक-1 के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम देवेंद्र सिंह ने व्यापारियों के साथ पालिका सभागार कक्ष में बैठक आयोजित की। एसडीएम ने बढ़ते कोरोना संक्रमण पर चिंता जाहिर करते हुए व्यापारियों से कहा कि दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के हाथ सैनिटाइजर से साफ कराएं। बिना मास्क लगाकर आने वाले ग्राहकों को सामान न बेचें। एक समय में केवल पांच ग्राहक ही दुकान पर खड़े होने दिया जाए। आने वाले सावन मास और ईद के त्योहार को लेकर भी व्यापारियों एवं लोगों से कहा कि धर्मस्थलों में अधिक भीड़ न लगाएं। जिस दिन जल चढ़ाया जाए, उस दिन मंदिरों के बाहर भक्ति की भावना से लोग खड़े होकर सैनिटाइजर से आने वाले लोगों के हाथ साफ कर आएं तथा अधिकतर लोग अपने अपने घरों में रहकर ही पूजा-पाठ करें। ईद की नमाज घरों में ही अदा करने की अपील की गई। एसडीएम ने बुजुर्गों एवं बच्चों को घर से बाहर बेवजह न निकलने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन बातों का पालन करने से कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है। बैठक में पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता व उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष विपुल कुमार जैन ने व्यापारियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बाजारों में ई-रिक्शा व बाइकें प्रतिबंधित कर दी गई है। बैठक में पालिका के ईओ हेमराज पुंडीर, कोतवाली प्रभारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed