फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Men occupy seats in women's coaches in trains

Shamli News: ट्रेनों के महिला कोच की सीटों पर पुरुषों का कब्जा

Sat, 21 Jun 2025 12:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 21 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Men occupy seats in women's coaches in trains
शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का महिला डिब्बा ।
शामली। प्रत्येक ट्रेनों में अलग से कोच की सुविधा होने क बावजूद महिला यात्रियों को दिल्ली-शामली रेलवे मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। पुरुष यात्रियों का महिला कोच में भी कब्जा है।
विज्ञापन

संवाददाता ने दिल्ली-शामली रेलवे मार्ग पर चलने वाली चार ट्रेनों में तीन दिन तक पड़ताल की तो महिला कोच में जहां पुरुष सीटों पर बैठे मिले वहीं महिलाएं खड़े हुए यात्रा करती नजर आईं। यही नहीं, पुरुषों ने कहने के बावजूद भी सीट नहीं छोड़ी। पड़ताल के दौरान कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला.... : सहारनपुर से दिल्ली को जाने वाली ट्रेन संख्या 64029, समय दोपहर बाद 3:34 बजे इस ट्रेन में महिलाओं की बोगी की सीटों पर पुरुषों का कब्जा था। जबकि कुछ महिलाएं खड़े होकर भी यात्रा कर रही थी। कोच में अधिकतर पुरुष ही नजर आ रहे थे। कई महिलाएं कोच के फर्श पर बैठकर यात्रा करने का मजबूर थी। महिलाओं ने कहा कि अब तो उन्हें बिना सीट यात्रा करने की आदत हो गई है। शामली से दिल्ली को जाने वाली ट्रेन संख्या 64024, समय दोपहर दो बजे ट्रेन में पुरुष महिला सीटों पर बैठे थे। कुछ महिलाएं खड़ी होकर यात्रा कर रहीं थीं। भीड़ अधिक होने के बावजूद पुरुषों से महिलाओं को सीट देने को कहा तो एक ने कहा कि महिलाएं बाद में आईं, इसलिए सीट नहीं मिलेगी। इतनी ही हमदर्दी है तो पहले से महिला को लेकर आता।
विज्ञापन

इनके अलावा जनता एक्सप्रेस संख्या 14545, दिल्ली से शामली को जाने वाली 64027 ट्रेन में भी महिलाएं खड़े होकर यात्रा करती नजर आई। शामली से दिल्ली, दिल्ली से सहारनपुर के लिए आने वाली ट्रेनों में भी महिला कोच पर पुरुषों का कब्जा मिला। पुलिसकर्मी, आरपीएफ कर्मी इन कोच में कहीं पर भी नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed