फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Memorandum submitted to the President against the murder of Kamlesh Tiwari

कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sun, 20 Oct 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the President against the murder of Kamlesh Tiwari
कैराना कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते राष्ट्रीय बजरंग दल के का? - फोटो : SHAMLI
कैराना। लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में कैराना में राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित बजरंगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील में पहुंचकर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि उप्र में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त होती दिखाई दे रही हैं। हाल ही में लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई। यह घटना यह दर्शाती हैं कि हिंदू विरोधी ताकतों के प्रदेश में हौसले बुलंद होने लगे हैं, जिन्हें रोकने के लिए प्रदेश सरकार कोई कदम नहीं उठा रही हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा चार सूत्रीय ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम एसडीएम की अनुपस्थिति में उनके स्टेनो को सौंपा । ज्ञापन में कमलेश तिवारी के हत्यारों को फांसी की सजा देने, हिंदुत्व के किस नेता के पास किस प्रकार की सुरक्षा रहनी चाहिए यह सुनिश्चित करने, कमलेश तिवारी की हत्या के लिए इनाम रखने वाले सभी लोगों को गिरफ्तार कर हत्या के बराबर सजा देने, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की गई हैं। इस दौरान जोगिंदर, गुरदास बजरंगी, विक्रम पाल, अंकुर भारद्वाज, राजेश कुमार, सुमित बजरंगी, दीपक कुमार, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed