Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Memorandum submitted to MP in protest against privatization

Shamli News: निजीकरण के विरोध में सांसद काे ज्ञापन सौंपा

Fri, 02 May 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to MP in protest against privatization
कैराना में सांसद इकरा हसन को ज्ञापन  देते विद्युत कर्मचारी । संवाद
कैराना। निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने सपा की सांसद इकरा चौधरी को ज्ञापन सौंपकर निजीकरण को निरस्त कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विद्युत विभाग के एसडीओ अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने सांसद इकरा चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत 42 जनपदों में बिजली के निजीकरण के संबंध में निर्णय लिया गया है। निजीकरण से आम उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरें महंगी हो जाएंगी। किसानों को सिचाई के लिए मिलने वाली मुफ्त बिजली भी बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

निजीकरण के बाद गरीबों व पिछड़ों को मिलने वाला आरक्षण भी समाप्त हो जाएगा और संविदाकर्मियों की नौकरी चली जाएगी। ज्ञापन में जनहित में विद्युत विभाग का निजीकरण निरस्त कराए जाने की मांग की गई। सांसद ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों की मांग से शासन को अवगत कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed