फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Memorandum given against the cases filed against the farmers

किसानों पर मुकदमों के विरोध में दिया ज्ञापन

Fri, 16 Oct 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Memorandum given against the cases filed against the farmers
किसानों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में दिया ज्ञापन
विज्ञापन

शामली। रालोद की बैठक में पराली एवं पत्ती जलाने पर किसानों पर दर्ज किए जा रहे मुकदमों को वापस लेने की मांग की गई। बैठक में 17 अक्तूबर को बुलंदशहर में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को बुलंदशहर रैली में पहुंचने के लिए प्रेरित करें। राष्ट्रीय महासचिव युवा अशरफ अली खान ने कहा कि पूरे प्रदेश में भय का माहौल है। प्रदेश सरकार विपक्षी नेताओं पर लाठीचार्ज करा रही है। प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी एवं रणधावा मलिक ने हाथरस कांड की निंदा की की। लाठीचार्ज में घायल हुए जिला उपाध्यक्ष डा. विक्रांत जावला एवं किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. योगेंद्र भभीसा को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। बैठक के बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में पराली जलाने पर किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग की। बैठक में राजवीर सिंह, सुनील मलिक, बाबूराम पंवार, सरदार गुलाब सिंह, सनोज चौधरी, सतीश मालैंडी, शैलेंद्र एडवोकेट, संजय गोहरनी, बिजेंद्र सिंह, संजीव फतेहपुर, मतलूब हसन, सूरजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आवेदन निरस्त करने का किया विरोध
शामली। राष्ट्रीय धनगर महासभा के जिलाध्यक्ष गौतम धनगर ने एडीएम को ज्ञापन देकर धनगर अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र के लिए आवेदन निरस्त करने का विरोध किया। ज्ञापन में कहा गया है कि आवेदक को गडरिया जाति का बताकर आवेदन निरस्त कर दिया जाता है। उन्होंने सभी तहसीलदारों को धनगर जाति के अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विकास धनगर, पुनीत धनगर, सन्नी धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed