फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Members rejected the claim of water supply to every household in 41 villages, causing uproar.

Shamli News: 41 गावों में हर घर पानी के दावे को सदस्यों ने नकारा, हंगामा

Wed, 28 Jan 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 28 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Members rejected the claim of water supply to every household in 41 villages, causing uproar.
शामली के जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष मधू गुर्जर ,
शामली। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जल निगम की ओर 41 गांवों में शत प्रतिशत कार्ययोजना पूरा करने के दावे को जिला पंचायत सदस्यों ने नकार दिया। इसे लेकर बोर्ड बैठक में हंगामा हुआ। एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल व एमएल सी वीरेंद्र सिंह ने मामले को शांत करते हुए जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि वह मौके पर जिला पंचायत सदस्यों को ले जाकर हर घर पानी की कार्य योजना का सत्यापन कराएं।
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष मधु गुर्जर की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में बोर्ड बैठक हुई। अपर मुख्य अधिकारी नईम अख्तर ने गत बैठक 30 अगस्त और चार अक्तूबर की कार्रवाई की पुष्टि कराई। उन्होंने वर्ष 2024-25 की 32 करोड़ 92 लाख 70 हजार 947 रुपये की वास्तविक आय और 32 करोड़ 92 लाख 70 हजार 947 रुपये की व्यय वर्ष। 2026-27 के मूल बजट 38 कराेड़ एक लाख 65 हजार 283 रुपये और 38 करोड़ एक लाख 65 हजार 283 रुपये का व्यय अनुमान का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिला पंचायत को राज्य वित्त आयोग एवं केंद्रीय वित्त आयोग के तहत प्राप्त होने वाली धनराशि अवशेष शेष राशि के सापेक्ष 20 करोड़ रुपये की वार्षिक जिला पंचायत विकास योजना पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जल निगम के अधिशासी अभियंता फूल सिंह यादव ने हर घर जल योजना की प्रगति बताते हुए 41 ग्राम पंचायतों में घर-घर पानी पहुंचाने का शत प्रतिशत कार्य पूरा कर दिया गया। ब्लाक प्रमुख कांधला डॉ. विनोद मलिक ने अपने गांव मखमूलपुर और उमेश कुमार ने भैंसवाल में जल निगम की कार्य योजना को पूरा न होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिसाढ़, गोहरनी और भैंसवाल के नालों की सफाई के टेंडर निरस्त करने के मामले पूर्वी यमुना नहर खंड शामली के अधिशासी अभियंता विवेक कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि धनराशि के अभाव में टेंडर निरस्त कर दिया गए थे। धनराशि मिलने के बाद नाले की सफाई कराई जाएगी। कांधला प्रमख ने मखमूलपुर गांव में प्राइमरी स्कूल आबादी क्षेत्र में निर्माण करने की मांग उठाई। बैठक में परियोजना निदेशक प्रेमचंद समेत 16 जिला पंचायत सदस्य, शामली, ऊन और कांधला, थानाभवन प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में एआईआर का मुद्दा उठा
बैठक में कांधला के ब्लाॅक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार ने एसआईआर 2026 का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में 25 से लेकर 30 प्रतिशत मतदाताओं को सुनवाई के लिए दस किमी से लेकर 12 किमी तक केंद्रों पर जाना पड़ेगा। थानाभवन विधानसभा में 16 हजार ऐसे मतदाताओं को सुनवाई नोटिस दिए गए। मोहित बेनीवाल और वीरेंद्र सिंह ने एसआईआर के एआरओ को दो तीन गांवों को जोड़कर सुनवाई करने के निर्देश दिए। मोहित बेनीवाल ने बताया कि शिक्षकों की प्रशासन स्तर से दो ड्यूटी लगा दी गई है, उनकी एक ड्यूटी कटवाने के लिए अधिकारी को निर्देश दिए हैं।

शामली के जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष मधू  गुर्जर ,

शामली के जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष मधू गुर्जर ,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed