फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Members and contractors clashed over irregularities in construction work

निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर सभासद व ठेकेदार भिड़े

Mon, 25 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Members and contractors clashed over irregularities in construction work
गढ़ीपुख्ता। ऊन कस्बे के नगर पंचायत में निर्माण कार्यों को लेकर भारी अनियमितताएं बरती जा रही है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार व सभासद नगर पंचायत कार्यालय में भिड़ गए बाद में कार्यालय में उपस्थित सभासदों एवं कर्मचारियों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

नगर में टंकी परिसर में सामुदायिक केंद्र का निर्माण चल रहा है। आरोप है कि ठेकेदार ने पुरानी ईंटें व सरिया लगाया है। पिलर भी मानक के अनुसार नहीं बनाए हैं । जिसे लेकर एक सभासद ने शनिवार को कार्यालय में बैठे ठेकेदार से विरोध जताया। जिस पर दोनों में जमकर कहासुनी व अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ। हंगामे को बमुश्किल कर्मचारियों व उपस्थित सभासदों ने शांत कराया। सभासद ने नगर पंचायत में संविदा कर्मचारियों की तैनाती पर भी सवाल उठाए तथा निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने बताया कि सभासद व ठेकेदार के बीच कहासुनी हुई थी। टंकी परिसर में सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्यों की जांच की गई। जिसमें पिलर तोड़कर दोबारा बनाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed