फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meeting on the success of National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक व पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

Fri, 25 Feb 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Meeting on the success of National Lok Adalat
कैराना। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर 12 मार्च को कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालतो का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालतों के सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जनपद न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य की अध्यक्षता न्यायालय परिसर में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार वर्मा, एडीएम एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ जितेंद्र कुमार, एलडीएम उमा शंकर गर्ग समेत कई बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बैंक पदाधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत में सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक ऋण वसूली वाद चिन्ह्ति कर उनकी सूची 3 मार्च तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान नोडल अधिकारी प्रशासन ने लगभग 5000 मुकदमे उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रशासन स्तर पर निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में नोडल अधिकारी पुलिस प्रशासन जितेंद्र कुमार से राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु निर्गत समन नोटिसों का समय से तामील सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैंक पदाधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु लाभार्थियों के मध्य अधिक से अधिक जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed