फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meerut police raid in search of fake note supplier

Shamli News: नकली नोट सप्लायर की तलाश में मेरठ पुलिस की दबिश

Sat, 25 Feb 2023 10:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 25 Feb 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Meerut police raid in search of fake note supplier
- करीब 10 दिन पहले मेरठ में पुलिस ने आफताब को नकली नोटों के साथ किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

- पूछताछ में आफताब ने कैराना निवासी अपने रिश्तेदार के बारे में दी थी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

कैराना (शामली)। नकली नोट सप्लाई करने के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी की तलाश में मेरठ की दिल्ली गेट थाना पुलिस ने क्षेत्र में दबिश दी। मेरठ पुलिस ने इनामी शाहिद और उसके भाइयों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला। शाम तक मेरठ पुलिस क्षेत्र में डेरा डाले रही।
12 फरवरी की शाम मेरठ की दिल्ली गेट थाना पुलिस ने आफताब निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ को दो-दो हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। कई एजेंसियों द्वारा आफताब से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ था कि नकली नोट उसके जीजा कैराना निवासी असगर के पुत्र शाहिद ने दिए थे। शाहिद के पिता असगर की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। असगर कई साल पहले नकली नोटों के मामले में तिहाड़ जेल में भी बंद रहा था। वहीं शाहिद के फरार चलने पर एसएसपी मेरठ ने 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को मेरठ के थाना दिल्ली गेट के एसआई अमित कुमार ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। इसके बाद मेरठ पुलिस ने शाहिद के आवास जामा मस्जिद के पास और कुछ अन्य स्थानों पर भी दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सका। बाद में मेरठ पुलिस ने इनामी शाहिद और उसके भाइयों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला। देर शाम तक मेरठ पुलिस क्षेत्र में डेरा डाल रही। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मेरठ के दिल्ली गेट थाना की पुलिस आरोपी की तलाश में क्षेत्र में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed