{"_id":"5b940cae867a557ff129bdaa","slug":"meerut-karnal-fourlane-s-widening","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-करनाल फोरलेन का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-करनाल फोरलेन का होगा चौड़ीकरण
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
शामली में मेरठ-करनाल हाईवे की मौजूदा चौड़ाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जाम से मुक्ति के लिए मेरठ-करनाल फोरलेन के चौड़ीकरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके दोनों ओर दो-दो मीटर सड़क को चौड़ी किए जाने और मरम्मत की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। अगले महीने में मेेरठ-करनाल फोरलेन की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
सपा सरकार के समय मेरठ-करनाल फोरलेन की कार्ययोजना तैयार हुई थी। ढाई साल पूर्व 15 मीटर चौड़ाई का मेरठ-करनाल फोरलेन हरियाणा सीमा यमुना पुल बिड़ौली से लेकर कंकरखेड़ा बाईपास तक बनाया गया था। पिछले ढाई साल से हरियाणा, पंजाब से ओवरलोडिंग वाहनों के आने के कारण आए दिन जाम लगा रहता है। जाम से शामली शहर पूरी तरह प्रभावित रहता है। इस फोरलेन पर सर्विसलेन न होने के कारण आए दिन सड़क दुघर्टनाएं होती हैं। पिछले साल मेेरठ-करनाल फोरलेन को राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दिया गया। बागपत में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का कार्यालय खुलने के बाद जाम से मुक्ति के लिए मेेरठ-करनाल फोरलेन का चौड़ीकरण करने के लिए डीपीआर तैयार कराई गई है। मेेरठ-करनाल फोरलेन के दोनों ओर दो-दो मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क के मध्य डिवाइडर को भी चौड़ा किया जाएगा।
इसके चौड़ीकरण के मद्देनजर मौजूदा मार्ग की जद में आने वाले बिजली के खंभों को हटवाने के लिए विद्युत निगम द्वारा सर्वेक्षण कराया जा रहा है। बिजली वितरण खंड चतुर्थ अनिल वर्मा ने बताया कि मेरठ-करनाल फोरलेन के चौड़ीकरण की जद में मुजफ्फरनगर जिले की सीमा पर लांक गांव से लेकर यमुना पुल बिड़ौली तक बिजली के पोल का सर्वेक्षण चल रहा है। जिसमें मेरठ करनाल का बाईपास की जद में आने वाले विद्युत पोल शामिल हैं। मेरठ-करनाल फोरलेन व मेेरठ करनाल फोरलेन का बाईपास के खंभों का सर्वे 12 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। सर्वेक्षण करकर पोल हटाने के लिए इस्टीमेट बनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत कार्यालय को भेजा दिया जाएगा। एनएचआई बागपत के सतप्रकाश व अवनीश कुमार ने बताया कि मेरठ-करनाल फोरलेन की डीपीआर तैयार हो गई है। अगले माह चौडीकरण के टेंडर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।