फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meerut and Muzaffarnagar team won matches

क्रिकेट टूर्नामेंट में मेरठ, मुजफ्फरनगर की टीम विजयी

Fri, 18 Feb 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Meerut and Muzaffarnagar team won matches
मेपल्स एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में अलौकिक टंडन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते प्रध - फोटो : SHAMLI
मेरठ और मुजफ्फरनगर की टीम ने जीते मैच
विज्ञापन

शामली। मेपल्स एकेडमी शामली में चल रहे सुपर 30 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबलों में मेरठ और मुजफ्फरनगर टीम विजयी रही। प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने दोनों मैच के मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।
टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहला मैच दिल्ली और मेरठ के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 133 रन पर ही सिमट गई। दिल्ली की टीम में सर्वाधिक रन दीपांशु ने 31 गेंद पर 42 रन और अभिषेक ने 24 गेंद पर 35 रन बनाए। मेरठ की टीम में सर्वाधिक विकेट अनिकेत ने तीन ओवर में 24 रन देकर चार विकेट और दर्शन ने दो ओवर में 13 रन देकर दो विकेट झटके। विपक्ष में बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ की टीम ने यह लक्ष्य 17.4 ओवर में प्राप्त कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

सर्वाधिक रन आबिद ने 12 गेंद पर 24 रन, गौरांश ने 17 गेंद में 23 रन और वैभव झा ने 30 गेंदो पर 23 रन नॉट आउट बनाएं। दिल्ली की टीम में सर्वाधिक विकेट नमन को तीन ओवर में दो विकेट ही मिल पाए। मैच के मैन ऑफ द मैच अनिकेत रहे। दूसरा मुकाबला मुजफ्फरनगर राइडर्स और पानीपत के बीच हुआ। टॉस जीतकर मुजफ्फरनगर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मुजफ्फरनगर ने नौ विकेट खोकर पानीपत के सामने 216 रनों का स्कोर खड़ा किया। सर्वाधिक रन अमन ने 58 रन 50 गेंदों पर और राघव ने 42 रन 36 गेंदों पर बनाए। पानीपत की टीम में गेंदबाजी करते हुए अलौकिक टंडन ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक ने तीन ओवर में नौ रन देकर दो विकेट लिए। विपक्ष में बल्लेबाजी करने उतरी पानीपत की टीम 26 ओवर में 158 रन पर ही सिमट गई। पानीपत की टीम में राघव ने 32 गेंद पर 43 रन और अलौकिक ने 37 गेंद पर 25 रन बनाए। मुजफ्फरनगर की टीम में सर्वाधिक विकेट देवांश ने पांच ओवर में दो विकेट व प्रशांत प्रजापति ने पांच ओवर में एक विकेट लिया। इस तरह से यह मैच मुजफ्फरनगर ने जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अलौकिक टंडन को चुना गया, जिन्होंने तीन विकेट और 25 रन अपनी टीम के लिए बनाए। मौके पर कोच सन्नी सिंह और अंपायर निशांत मौजूद रहे।

मेपल्स एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंद फेंकता गेंदबाज।

मेपल्स एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंद फेंकता गेंदबाज।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed