फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Medical facilities will be better in district hospital

जिला अस्पताल को जल्द मिलेंगे डाक्टर और मशीन

Sat, 08 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Medical facilities will be better in district hospital
शामली निर्माणाधीन जिला अस्पताल। - फोटो : SHAMLI
जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर होंगी
विज्ञापन

शामली। जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन जिला अस्पताल को जल्द ही कई सुविधाएं मिल जाएंगी। अस्पताल के भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। हालांकि चिकित्सक, स्टॉफ एवं मशीनें नहीं होने से इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा। 100 बेड के इस अस्पताल को जल्द ही लेवल टू की सुविधाएं मिलेंगी। सहारनपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना मंत्री सुरेश राणा एवं सीएमओ को जल्द सुविधाएं देने का भरोसा दिया है। इसके लिए पांच करोड़ 35 लाख रुपये साज-सज्जा एवं उपकरण आदि के जारी भी हो चुकी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर दौरे के दौरान शामली जिले के 100 बेड के संयुक्त जिला अस्पताल को लेवल टू की स्वास्थ्य सेेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि अस्पताल में डायलेसिस, वेंटिलेेटर, कोविड ग्रस्त गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी व कोरोना पोजिटिव आए मरीजों के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। इससे जिले के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। करीब 39 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन अभी हैंडओवर नहीं हुई है। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बिल्डिंग हैंडओवर होने के बाद अस्पताल की साज-सज्जा और उपकरणों के लिए पांच करोड़ 35 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है। अस्पताल में चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती भी जल्द कराने की बात कही है। सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर ने बताया कि जल्द ही जिला अस्पताल को सभी डाक्टर-स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पांच साल से चल रहा निर्माण का कार्य
जिला अस्पताल को वेंटिलेंटर, कोविड ग्रस्त गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी, कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों को उपचार की सुविधा मिल सकेगी। पूर्वी यमुना नहर के किनारे पांच साल से 100 बेड के संयुक्त जिला अस्पताल का निर्माण चल रहा था, जो अब पूरा हो गया। अभी तक डाक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों को तैनाती, स्वास्थ्य उपकरण आदि नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस 127 पदों की मिली स्वीकृति
जिला अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्टॉफ के पदों की स्वीकृति भी हो गई है। इनमें सीएमएस, फिजिशियन, चेस्ट फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, स्किन, निश्चेतक, जनरल सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन, ईएनटी सर्जन, नेत्र सर्जन, ईएमओ, दंत सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ सहित कुल 127 पदों की स्वीकृति शासन स्तर पर हो गई है।

जल्द शामली आने के दिए संकेत
प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जल्द शामली आने के संकेत दिए हैं। जिला अस्पताल के लोकार्पण के साथ ही कैराना में पीएसी कैंप का शिलान्यास भी होना है। हो सकता है कि मुख्यमंत्री खुद आकर यह दोनों काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed