फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Medical examination of 111 police constables

111 पुलिस आरक्षियों का हुआ चिकित्सा परीक्षण

Mon, 08 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Medical examination of 111 police constables
111 पुलिस आरक्षियों का हुआ चिकित्सा परीक्षण
विज्ञापन

शामली। रिजर्व पुलिस लाइन शामली में मेडिकल बोर्ड ने पिछले साल भर्ती हुए उप्र नागरिक पुलिस आरक्षियों का चिकित्सा परीक्षण शुरू हुआ है। पहले दिन 111 आरक्षियों का चिकित्सा परीक्षण हुआ, जिसमें 10 आरक्षी विफल रहे। उन्हें दोबारा परीक्षण कराने का मौका दिया जाएगा।

सोमवार से पिछले साल भर्ती हुए जनपद के उप्र नागरिक पुलिस आरक्षी का चिकित्सा परीक्षण किया गया। बताया गया है कि नागरिक पुलिस आरक्षी और पीएसी आरक्षी पद पर जिले के 311 युवक भर्ती हुए थे। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पहले दिन 111 नागरिक पुलिस आरक्षी का मेडिकल बोर्ड द्वारा चिकित्सा परीक्षण किया गया। चिकित्सा परीक्षण में 10 आरक्षी विफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि विफल रहने वालों को पुन: चिकित्सा परीक्षण के लिए मौका दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें पुन: चिकित्सा परीक्षण के लिए आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी आरक्षियों का चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। उधर, आरक्षियों के चिकित्सा परीक्षण के लिए गठित मेडिकल बोर्ड में सीएचसी के कई चिकित्सक गए होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या अधिक रहती है। सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि सभी मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed