फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mechanic died after being crushed by a truck

Shamli News: ट्रक के पहिये से कुचलकर मैकेनिक की मौत

Fri, 06 Jan 2023 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mechanic died after being crushed by a truck
ट्रक से कुचलकर मैकेनिक की मौत
विज्ञापन

शामली। ट्रक से कुलचकर मैकेनिक की मौत हो गई। उस समय मैकेनिक ट्रक के नीचे ब्रेक सही कर रहा था, उसी समय चालक ने अचानक ट्रक चला दिया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर सिंभालका निवासी सोहनवीर सिंह (48) ट्रक मैकेनिक का कार्य करते थे। शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे सोहनवीर सिंह आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में मुजफ्फरनगर मार्ग पर कुड़ाना मोड़ के निकट अपनी दुकान पर एक ट्रक के नीचे ब्रेक सही कर रहे थे। उसी समय चालक ने अचानक ट्रक को स्टार्ट कर उसे चला दिया, जिससे पहिये के नीचे कुचले जाने से सोहनवीर की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र शिवम ने आदर्श मंडी थाने पर घटना की तहरीर दी। आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के पुत्र शिवम की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed