फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meat shop remained open in front of police post

Shamli News: पुलिस चौकी के सामने खुली रही मांस की दुकान

Sun, 26 Nov 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 26 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Meat shop remained open in front of police post
ऊन में खुली मांस की दुकान
- शासन के आदेश के बाद भी ज्यादातर स्थानों पर खुली दुकानें, कई स्थानों पर पुलिस ने बंद कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/थानाभवन/ऊन/चौसाना। विश्व मांसाहार निषेध दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर साधु टीएल वासवानी के जन्मदिवस पर मांस की दुकानें बंद करने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इसके बाद भी मांस की दुकानें खुली रहीं। कई स्थानों पर पुलिस ने दुकानों को बंद कराया।
जलालाबाद में शनिवार को पुलिस चौकी के ठीक सामने बिरयानी की दुकान खोली गई व हाईवे से लिंक अंबेहटा यकुबपुर मार्ग पर भी मांस की दुकान खोली गई। इसे लेकर शासनादेश की अवहेलना करते हुए निडरता के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दिए। कई स्थानों पर बिना लाइसेंस के निर्भीक होकर कुछ लोग खुलेआम बिना किसी नियम के मांस का व्यापार कर रहे हैं। यह हाल तो जब है तब अपर मुख्य सचिव ने निकायों को मांस की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया था। इसके बाद भी शासनादेश की अनदेखी करते हुए हाइवे पर बिरयानी व मीट की दुकान खोली गई।
विज्ञापन


थानाभवन में सुबह अधिकतर दुकानें खुल गईं। एसपी के आदेशों के बाद जब पुलिस हरकत में आई तो आनन-फानन में सभी दुकानें बंद हो गईं। पुलिस की पकड़ में कोई भी मांस विक्रेता नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन में मांस की दुकान खुली रही। साधु टीएल वासवानी की जयंती पर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा मांस रहित दिवस मनाने की घोषणा की गई थी इसके उपलक्ष्य में मांस की दुकान बंद करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन मांस की दुकान खुली रहीं कस्बे के बस अड्डे पर मांस की दुकान खुली रही। इस संबंध में एसडीएम संदीप त्रिपाठी ने बताया कि चौकी प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं दुकान खुली पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

चौसाना में शनिवार की सुबह से ही मांस की दुकानें खुली रहीं और पुलिस को इसकी कोई परवाह नहीं दिखी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर मैसेज प्रसारित होने के बाद एसपी शामली ने चौसाना पुलिस को निर्देश दिए तो मांस की दुकानें बंद कराई गईं। इसके बाद देहात के क्षेत्रों में भी मांस की दुकानें बंद कराई गई।

- मांसाहारी होटल कराए बंद, काटे चालान
कैराना। मांस रहित दिवस पर पुलिस ने अभियान चलाकर मांसाहारी होटलों को बंद करा दिया। वहीं, अतिक्रमण पर करीब 34 चालान काटे गए।

शनिवार को मांस रहित दिवस मांस की दुकानें बंद कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस ने अभियान चलाया। इमाम गेट चौकी प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह ने भ्रमण करते हुए मीट की दुकानें की जांच की। पुलिस की मानें तो कहीं मीट की दुकानें नहीं खुली। हालांकि, कुछ मांसाहारी होटल खुले थे, जिन्हें सख्त हिदायत दी गई। वहीं, पुलिस ने तितरवाड़ा चुंगी पर किए गए अतिक्रमण पर 34 लोगों के चालान भी काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed