फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Measurement of mining lease done, two overloaded dumpers seized

शामली: खनन पट्टे की पैमाइश कराई, दो ओवरलोड डंपर सीज

Sat, 18 Feb 2023 06:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
Measurement of mining lease done, two overloaded dumpers seized
चौसाना रेत से भरे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौसाना। पंचायत की संरक्षित भूमि से खनन की शिकायत पर पहुंचे तहसीलदार ने भूमि की पैमाइश कराई। इस दौरान खनन अधिकारी ने दो ओवरलोड डंपर सीज कर दिए गए।
चौसाना क्षेत्र के गांव भड़ी में खनन करने के नाम पर तीन महीने के लिए पट्टा आवंटित है। जिस पर चौसाना जदीद (लक्ष्मीपुरा) के ग्राम प्रधान गुरुमुख सिंह का शिकायत की थी कि चौसाना जदीद पंचायत के रकबे में आने वाले चौसाना कदीम की बंजर भूमि से अवैध खनन किया जा रहा है। जिसकी शिकायत पर तहसीलदार ऊन सचिन कुमार राजस्व लेखपालों की चार सदस्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवंटित पट्टे व पंचायत की संरक्षित भूमि की पैमाइश कराई। खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव को दो ओवरलोड डंपर सीज कर दिए। तीन पोर्कलेन मशीनें भी मिली। जिसके संबंध में अधिकारियों ने बताया कि मशीनों के संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों के सामने खनन करने वालों को हिदायत दी कि पंचायत की भूमि से खनन नहीं किया जाएगा।
ग्रामीणों को धमकाया
खनन के पट्टे की भूमि की पैमाइश करने के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम को देखकर पहले तो खनन कर रहे लोग भाग निकले। करीब एक घंटे बाद वापस अधिकारियों के पास आकर बातचीत की। इन दौरान ग्रामीणों ने खनन करने वालों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कोट-
खनन स्थल पर दो डंपरों पर कार्रवाई की गई है। जबकि पोर्कलेन मशीनों के संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। मौके पर पंचायत की भूमि पर खनन नहीं होता पाया गया। वहां पर पोर्कलेन मशीनें केवल खड़ी थी।-सचिन कुमार, तहसीलदार ऊन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed