फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   May have to wait for second dose

दूसरी डोज के लिए करना पड़ सकता है इंतजार

Sun, 11 Apr 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
May have to wait for second dose
शामली। रविवार से शुरू हो रहे टीका महोत्सव में 45 वर्ष से ऊपर के लाभार्थियों को अधिक से अधिक कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण किए जाने के शासन ने निर्देश जारी किए हैं। जिले को कोविशील्ड वैक्सीन की 15 हजार डोज और मिली हैं, जो सुबह तक जिले में पहुंच जाएंगी, जबकि कोवैक्सीन नहीं मिलने से इसकी कमी पड़ सकती है और दूसरी डोज लगवाने वालों को इंतजार करना पड़ सकता है। जिले में कोवैक्सीन की करीब 1900 डोज बची हैं।
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी के कारण शनिवार को केवल जिला अस्पताल में एक बूथ पर ही टीकाकरण किया गया, जबकि अब तक टीकाकरण 55 बूथों पर चल रहा था। शुक्रवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास कोवैक्सीन की करीब 1900 डोज और कोविशील्ड वैक्सीन की करीब 570 डोज बची थीं। अब रविवार से चार दिन तक टीका महोत्सव शुरू हो रहा है। जिले के स्वास्थ्य विभाग को 15 हजार डोज कोविशील्ड वैक्सीन और मिली हैं, जो देर रात में आगरा से सहारनपुर पहुंचेंगी। सहारनपुर से स्वास्थ्य टीम वैक्सीन लेकर रविवार सुबह तक शामली पहुंचेगी। कोवैक्सीन की और डोज न मिलने से इसकी कमी पड़ सकती हैं, जिससे इस वैक्सीन की दूसरी डोज का टीका लगवाने वालों को इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन की 15 हजार डोज रविवार सुबह तक पहुंच जाएगी। कोवैक्सीन अभी नहीं मिली है। अभी जितनी कोवैक्सीन बची है, उनके टीके लगाए जाएंगे। उम्मीद है कि इसके खत्म होने से पहले कोवैक्सीन की और डोज मिल जाएगी। टीका महोत्सव में आठ हजार लाभार्थियों को रोज टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक हुए टीकाकरण की स्थिति
शामली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि पहले चरण में 4244 हेल्थ वर्करों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 3312 को पहली डोज और 2255 को दूसरी डोज का टीका लग चुका है। अग्रिम पंक्ति के 4342 कर्मचारियों के लक्ष्य के सापेेक्ष 3344 को पहली डोज और 2145 को दूसरी डोज लगी है। को-मॉरबिड व 60 वर्ष में 30184 व्यक्तियों को टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष 19462 को पहली डोज का टीका लगा है, जबकि दूसरी डोज किसी को नहीं लगी है। अप्रैल माह में 45 वर्ष से ऊपर के 112800 व्यक्ति है, जिनमें 48100 को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया। अब तक 16163 को पहली डोज और 3747 व्यक्तियों को दूसरी डोज का टीका लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed