फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Maximum 31 fever patients found in Dastak campaign

Shamli News: दस्तक अभियान में सबसे ज्यादा बुखार के मिले 31 मरीज

Fri, 19 Jul 2024 04:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 19 Jul 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Maximum 31 fever patients found in Dastak campaign
शामली। संचारी रोग नियंत्रण माह के साथ ही 11 जुलाई से शुरू हुए दस्तक अभियान के पहले तीन दिन की स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट तैयार की है। इसमें सबसे ज्यादा 31 मरीज बुखार के पाए गए। इसके अलावा नजला व खांसी के 15 मरीज पाए गए। स्वास्थ्य टीमों ने 38521 घरों का सर्वे किया है।
विज्ञापन

बरसात का मौसम शुरू होते ही शासन के निर्देश पर एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत लोगाें को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य 11 विभागों को भी जोड़ा गया है। इस अभियान के साथ ही 11 जुलाई से दस्तक अभियान शुरू किया गया है। दस्तक अभियान में आशा व आंगनबाड़ी की टीमें घर-घर जाकर मरीजों को तलाश करने का कार्य कर रही है। दस्तक अभियान 20 दिन यानि 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने पहले तीन दिन यानि 11 से 13 जुलाई तक की जिले की रिपोर्ट तैयार की है। पहले तीन दिन में सबसे अधिक बुखार के मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पहले तीन दिन की जो रिपोर्ट सामने आई है, उसमें सबसे ज्यादा 31 मरीज बुखार के पाए गए हैं। इसके अलावा नजला व खांसी के 15 मरीज, क्षय रोग और कुष्ठ रोग के लक्षण वाले एक-एक मरीज सामने आए हैं। बरसात में नमी पाए जाने पर मच्छर प्रजनन की संभावना वाले घर मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि लोगाें को बुखार, जुकाम व अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed