फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Matters of interest of Bavaria society raised after meeting the President

Shamli News: राष्ट्रपति से मिलकर उठाई बावरिया समाज के हितों की बात

Sun, 04 Dec 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Matters of interest of Bavaria society raised after meeting the President
झिंझाना हरियाणा राजभवन में राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट करते हुए सुनीता चौहान का फाइल फोटो है। - फोटो : SHAMLI
राष्ट्रपति से मिलकर उठाई बावरिया समाज के हितों के मामले
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। विमुक्त घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू समाज की कार्यकर्ता हरियाणा निवासी सुनीता चौहान ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर समाज की समस्याओं को रखा और उनके निस्तारण की मांग की।
दो दिवसीय दौरे के दौरान हरियाणा के राजभवन पहुंचने पर 30 नवंबर को विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू समाज की सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता चौहान ने देश के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की और अपने समाज की समस्याओं को रखा। सुनीता चौहान हरियाणा विमुक्त घुमंतू विकास बोर्ड की सदस्य एवं हरियाणा महिला विकास निगम की पूर्व चेयरपर्सन हैं। शनिवार को हरियाणा में पहली बार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में पुष्पगुच्छ भेंट किया और उन्हें राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। बावरिया समाज की जन चेतना कल्याण समिति के अध्यक्ष जीतराम ने बताया कि बावरिया समाज के काफी लोग सरकारी नौकरियों में उच्च पदों पर भी आसीन होकर देश की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव बिरालयान में पद्म सिंह के आवास पर समाज के लोगों ने बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सुनीता चौहान द्वारा समाज हित की आवाज उठाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed