फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mathura student returned with three gold medal gymnast

मथुरा से तीन गोल्ड मेडल लेकर लौटे छात्र पहलवान

Thu, 19 Nov 2015 12:56 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 19 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Mathura student returned with three gold medal gymnast
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्रों ने मथुरा में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। तीन पहलवानों ने गोल्ड मेडल जीते। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत तीनों छात्र अब राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने बताया कि मथुरा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में स्कूलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर से भी छात्रों ने भाग लिया। अलग-अलग वर्गों में हुई प्रतियोगिता में कालेज के तीन छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें 58 किलो वर्ग में आकाशदीप, 69 किलो वर्ग में अभिषेक और 74 किलो वर्ग में धीरेन्द्र कुमार ने पहलवानों को पटखनी दी। बुधवार को स्कूल में जीतकर लौटे छात्रों का स्वागत किया गया। इस दौरान संस्था के प्रबंधक गुलशन राय संगल ने छात्रों को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि तीनों छात्रों का चयन एक से तीन दिसंबर तक मध्य प्रदेश में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान खेल शिक्षक नरेश तोमर, पवन कुमार, नीटू कश्यप, अंकुर कुमार, मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed