फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mathura got first place while Shamli got eighth place in digital crop survey.

Shamli News: डिजिटल क्राॅप सर्वे में मथुरा ने पहला तो शामली ने पाया आठवां स्थान

Tue, 29 Oct 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 29 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mathura got first place while Shamli got eighth place in digital crop survey.
शामली। प्रदेश के 75 जिलों के 88115 गांवों में डिजिटल क्राॅप सर्वे का कार्य पूर कर लिया गया है। हाल ही में जारी रैकिंग में मथुरा ने शत प्रतिशत गाटा का सर्वे कर प्रदेश में पहला, सहारनपुर ने दूसरा और शामली ने आठवां स्थान प्राप्त किया है। सर्वे के बाद सरकार के पास भी प्रत्येक किसान की फसल का ब्योरा होगा और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

शासन द्वारा प्रदेशभर के विभिन्न गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू कराया गया था। डिजिटल मिशन ऑन एग्रीकल्चर के तहत प्रदेश में उगाई जाने वाली फसलों के लिए रियल टाइम सर्वेक्षण होना था। इसी के तहत फसल का आकलन किया जाना था। सर्वे के दौरान मोबाइल के जरिए गांव में पहुंचकर फसल का फोटो और पूरा ब्योरा विभागीय एप में दर्ज किया गया। सर्वे के दौरान एप के माध्यम से इन गांवों में फसलों का रकबा, कृषि योग्य भूमि सहित अन्य आंकड़े भी एकत्रित किए गए।
विज्ञापन

शामली के जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हाल ही में डिजिटल क्राॅप सर्वे की आई रिपोर्ट में मथुरा ने 100 प्रतिशत यानी 426395 गाटा का सर्वे कर प्रदेश में पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर सहारनपुर ने भी 664005 गाटा का सर्वे पूरा किया, जो 100 प्रतिशत रहा। इसी तरह मऊ जिले ने 668316 गाटा का सर्वे किया, जो 99.99 प्रतिशत रहा। चौथे स्थान पर संभल जिला रहा, जिसमें 534048 गाटा का सर्वे किया, जो 99.95 प्रतिशत रहा। इसी तरह पांचवें स्थान पर गाजियाबाद जिला रहा, जिसने 143204 गाटा का सर्वे किया, जो 99.92 प्रतिशत रहा। इसी तरह भदौही ने 467958 गाटा जो 99.92 प्रतिशत रहा। इसी तरह हापुड़ ने 203835 गाटा का सर्वे किया, जो 99.63 प्रतिशत रहा। शामली ने आठवां स्थान प्राप्त करते हुए 244572 गाटा का सर्वे किया, जो 99.55 प्रतिशत रहा। नौवें स्थान पर बुलंदशहर रहा, जिसने 821271 गाटाका सर्वे किया, जो 99.55 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह प्रदेश में सबसे कम सर्वे कुशीनगर ने किया जो 88.53 प्रतिशत रहा। इससे पहले शाहजहांपुर ने 89.77 और प्रयागराज ने 90.39 प्रतिशत गाटा का सर्वे किया। संवाद
यह भी जानें...
प्रदेश के 75 जिलों में अब तक 96.06 प्रतिशत सर्वे पूरा किया जा चुका है।
प्रदेश में 53713000 गाटा का सर्वे पूरा कर लिया गया है।
प्रदेश के 88115 गांवों में सर्वे पूरा किया जा चुका है, जिनमें शामली के 288 गांव शामिल है।

शाहजहांपुर और कुशीनगर को छोड़कर 72 जिले 90 प्रतिशत से अधिक सर्वे कर चुके पूरा
मेरठ 98.95, बिजनौर 93.61, अमरोहा 98.66, बागपत 98.99, रामपुर 99.01, गाजियाबाद 92.24 और मुजफ्फरनगर 91.78 प्रतिशत सर्वे पूरा कर चुके हैं इसके अलावा शाहजहांपुर और कुशी नगर को छो़ड़कर प्रदेश के अन्य जिलों ने 90 प्रतिशत से अधिक सर्वे पूरा कर लिया है।




सर्वे से यह होंगे लाभ
- बैंक द्वारा फसली ऋण का सत्यापन

- फसल बीमा प्रस्ताव का सत्यापन
- न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादन का खरीद

- सूखे के दौरान फसल नुकसान होने पर राहत एवं अनुदान का विवरण
- कृषि इनपुट सप्लायर के साथ किसानों को जोड़ने का अवसर

- किसानों को संस्थागत खरीदारों से जोड़ने का अवसर
- किसानों को लक्षित फसल सलाह प्रदान किया जाना


किसानों को होगा फायदा
जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव का कहना है कि प्रदेश में मथुरा ने पहला तो शामली ने आठवां स्थान पाया है। उद्देश्य किसानों को उनकी फसल की जरूरतों के लिए किफायती ऋण, उच्च गुणवत्ता वाले कृषि इनपुट तक पहुंच और विशेष सलाह सहित विशेष बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक सुलभ डिजिटल तरीका प्रदान करना है। किसानों की फसलों का ब्योरा भी सरकार के पास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed