फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mathematics and general knowledge questions baffled the candidates

Shamli News: गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को चकराया

Tue, 09 Jun 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 09 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mathematics and general knowledge questions baffled the candidates
यूपी पुलिस परीक्षा के दौरान तलाशी लेकर अभ्य​र्थियों को अंदर भेजते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : मोनिका कुमारी
शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की जनपद में 11 केंद्रों पर सोमवार को लिखित परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र में गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को कठिन बताया।
विज्ञापन

शहर के वीवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मेरठ के अभ्यर्थी पार्थ ने बताया कि प्रश्नपत्र ठीक था, लेकिन उन्हें कुछ गणित के प्रश्न कठिन लगे। उन्होंने नेगेटिव मार्किंग न होने के कारण सभी प्रश्नों को हल किया है। मुजफ्फरनगर की पायल ने बताया उन्होंने काफी मेहनत की थी, लेकिन उन्हें प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी कठिन लगे है, लेकिन उम्मीद है कि नंबर आ जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ के अमन ने बताया कि प्रश्नपत्र ठीक रहा, गणित के कुछ प्रश्नों ने उलझाकर समय अधिक खर्च करवाया। उनकी परीक्षा अच्छी हुई है। मुजफ्फरनगर की राधिका ने बताया कि उनका पेपर अच्छा हुआ है, बस हिंदी के कुछ प्रश्न घुमाने वाले रहे। रीजनिंग के भी कई प्रश्न कठिन थे, जिनमें समय अधिक लगा।

यूपी पुलिस परीक्षा के दौरान तलाशी लेकर अभ्यर्थियों को अंदर भेजते पुलिसकर्मी। संवाद

यूपी पुलिस परीक्षा के दौरान तलाशी लेकर अभ्यर्थियों को अंदर भेजते पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : मोनिका कुमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed