फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   matgarna ke madenajar hua thaanedaaro ka test

मतगणना के मद्देनजर एसपी ने असलहे चलवाकर लिया थानेदारों का टेस्ट

Tue, 21 May 2019 11:25 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 21 May 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
matgarna ke madenajar hua thaanedaaro ka test
file - फोटो : amarujala
लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद दंगे जैसी किसी भी संभावित घटना से निपटने के लिए जिले के थानेदार कितने तैयार हैं ,एसपी ने इसकी परख के लिए मंगलवार शाम थानेदारों का टेस्ट लिया। उनसे एंटी राइट गन से आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां चलवाकर देखी गई। इस टेस्ट में सभी थानेदार पास हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार शाम मतगणना स्थल से सटी पुलिस लाइन के मैदान में एसपी ने इस टेस्ट का आयोजन किया था। एएसपी, तीनों सीओ और सभी थानेदारों को टेस्ट के लिए बुलाया गया था। कुछ महिला दरोगाओं की दक्षता भी परखी गई। एसपी ने मालखाने से एंटी राइट और टीयर गैस गन मंगाई ओर एक एक कर सभी के हाथों में थमाकर चलवाकर देखा। बकौल एसपी सभी ने ये सही ढंग से चला दी। सभी गन सही ढंग से चली । पेलेट गन भी चलवाई गई। एसपी ने बताया कि कुल  32 राउंड फायर किए गए हैं, जो सभी सही रहे। सभी असलहों ने सही ढंग से काम किया। इसके बाद एसपी ने एएसपी और तीनों सीओ के हाथ में ये गन दी और चलवाई। उन्होंने भी सही फायर किए । इसके बाद एसपी ने खुद गन से फायरिंग की और वे भी खुद इसमें पास हो गए । एसपी के अनुसार इस टेस्ट का मकसद अपने असलहों और थानेदारों को परखना था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed