फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mata Shakambhari Devi Temple is the center of faith

आस्था का केंद्र है माता शाकंभरी देवी मंदिर

Fri, 16 Apr 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mata Shakambhari Devi Temple is the center of faith
गढीपुख्ता के गांव गढी अबदुल्ला खा में माता शाकुम्बरी देवी का मन्दिर - फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता। गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां के मुख्य बाजार के पास माता शाकंभरी देवी का भव्य मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यह मंदिर 150 वर्ष पुराना बताया गया है। इस मंदिर में नवरात्रों में गांव एवं अन्य क्षेत्र के लोग काफी संख्या में पूजा अर्चना कर सुख शांति की मनोकामना मांगते हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी रमेश चंद कश्यप बताते हैं कि शाकंभरी देवी मंदिर में आकर मन्नत मांगने वालों पर मां की कृपा होती है। इस मंदिर का सुंदरीकरण और नवीनीकरण का कार्य शिवगिरी महाराज और सीताराम महाराज के सानिध्य में हुआ। लगभग 30 वर्षों से इस मंदिर की कमेटी बनी हुई है। मंदिर में माता शाकंभरी देवी के साथ राधा-कृष्ण, विष्णु लक्ष्मी, शिव परिवार, हनुमान, बालाजी महाराज, काली देवी मंदिर, भैरवनाथ, भूरादेव, शनिदेव की मूर्ति के अतिरिक्त शिवलिंग की स्थापना है।
विज्ञापन

सुनील कुमार शर्मा बताते हैं कि 150 वर्षों पहले उनके पिता साधुराम पथरोल के नाना वैद्य रामचंद्र देवी के उपासक थे। उन्होंने गढ़ी अब्दुल्ला खां निवासी प्यारेलाल गुप्ता से दान दी गई जमीन में माता शाकंभरी देवी मंदिर का निर्माण कराया था। गौतम कश्यप बताते हैं कि हर नवरात्र में शाम के समय मुख्य बाजार एवं मुख्य गलियों में माता रानी की ज्योति घुमाई जाती है।

ढीपुख्ता के गांव गढी अबदुल्ला खा में माता शाकुम्बरी देवी का मन्दिर

ढीपुख्ता के गांव गढी अबदुल्ला खा में माता शाकुम्बरी देवी का मन्दिर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed