{"_id":"584d9e044f1c1be57c2c3b1b","slug":"mata-pita-ki-sewa-ka-sandesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता की सेवा का संदेश दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता की सेवा का संदेश दिया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
कैराना में सांस्कृतिक नाटिका में मंचन करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में कस्बे के 1008 श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के प्रांगण में जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित 1008 श्री भगवान महावीर स्वामी की भव्य वेेदी प्रतिष्ठा एवं जिन बिंब स्थापना महोत्सव के पहले दिन रात के समय जैन धर्मशाला कैराना में आयोजित सती मैना सुंदरी नाटिका व माता पिता की सेवा की महिमा का विशेष महत्व श्रद्धालुओं को बताया।
शनिवार की रात कस्बे के जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पंडित नन्हेलाल (सागर) ने श्रद्धालुओं को बताया कि इंसान को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करनी चाहिए। पूजा अर्चना करने से जीवन दुखों से मुक्त होते हैं। उन्होंने बताया कि मा बाप की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा होती है। इसके बाद राजधानी दिल्ली से आये जैन साहिब म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने सती मैना सुंदरी का मंचन किया। इसके अलावा कलाकारों ने माता-पिता की सेवा करने का भी मंचन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे नगर पालिकाध्यक्ष हाजी राशिद अली, जम्बू प्रसाद जैन, प्रद्युमन कुमार जैन, नीरज जैन, विपुल जैन, नितिन कुमार जैन, धन कुमार जैन, अंकित जैन, रमेशचन्द जैन, डा. निर्मल कुमार जैन, राजीव कुमार जैन आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। उधर, जलालाबाद क्षेत्र के गांव चंदेना माल स्थित गोगा म्हाड़ी पर जाहरवीर जी महाराज की मूर्ति स्थापना पूरे विधि विधान के साथ की गई। बाद में भंडारे किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के आसपास से भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ सहयोगी जसवीर, जोरज, विकास, नितिन, कन्हैया आदि मौजूद रहे।