{"_id":"608463488ebc3e8d3155fa0e","slug":"masons-died-in-suspicious-circumstances-shamli-news-mrt5358901185","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
राजमिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट कलां के निकट राजमिस्त्री का शव पड़ा हुआ मिला। उसके सिर में हल्की चोट का निशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
आदर्श मंडी पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली कि गांव मुंडेट कलां के निकट करीब 42 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उसके पास ही उसकी साइकिल पड़ी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान रामकुमार कश्यप, निवासी गांव गोहरनी के रूप में उसके परिजनों ने की है। परिजनों ने बताया कि रामकुमार राजमिस्त्री था। शुक्रवार शाम को वह घर से साइकिल पर किसी काम से गया था, उसके बाद रात को घर वापस नहीं पहुंचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिर में हल्की चोट का निशान मिला है, जिससे माना जा रहा है कि साइकिल से गिरने की वजह से सिर में चोट लगी हो। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल सकेगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।