फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mason riding a bicycle died after colliding with tractor-trolley in fog

Shamli News: कोहरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार राजमिस्त्री की मौत

Thu, 19 Dec 2024 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mason riding a bicycle died after colliding with tractor-trolley in fog
काबडौत निवासी संजय का फाइल फोटो । संवाद
शामली। घने कोहरे के कारण शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से साइकिल सवार राजमिस्त्री संजय प्रजापति (45) की मौत हो गई। उधर, कांधला क्षेत्र के गांव चढ़ाव स्थित कंपोजिट विद्यालय जा रही कार सवार दो शिक्षिकाएं घायल हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे गांव काबड़ौत निवासी राजमिस्त्री संजय प्रजाति घर से साइकिल पर सवार होकर गांव लांक जा रहा था। जब वह गांव के लिंक मार्ग से होते हुए मेरठ-करनाल हाईवे पर पहुंचा तो उसी समय मेरठ की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राजमिस्त्री गंभीर घायल हो गया। पुलिस उसे सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली समेत मौके से चला गया। राजमिस्त्री की मौत की सूचना से परिजनों में गम का माहौल बना है। परिजनों के मुताबिक मृतक के पत्नी, एक लड़की व दो लड़के हैं। लड़की की शादी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कांधला क्षेत्र के गांव चढ़ाव स्थित कंपोजिट विद्यालय में नियुक्त मेरठ निवासी दो शिक्षिकाएं प्रतिभा सैनी व ममता कार से विद्यालय जा रही थी। कार को एक शिक्षिका का पति ला रहा था। रास्ते में बिटावदा के निकट कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे चल रही उनकी कार की टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे आ रही दूसरी कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों शिक्षिकाएं घायल हुई।

19जेएनडी01: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की खराब हुई तबीयत के दौरान संभाल करते किसान। स्रोत किसान

19जेएनडी01: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की खराब हुई तबीयत के दौरान संभाल करते किसान। स्रोत किसान

19जेएनडी01: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की खराब हुई तबीयत के दौरान संभाल करते किसान। स्रोत किसान

19जेएनडी01: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की खराब हुई तबीयत के दौरान संभाल करते किसान। स्रोत किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed