फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mason killed in collision with speeding car

Shamli News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत

Sat, 19 Sep 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 19 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mason killed in collision with speeding car
कैराना। शामली रोड पर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे राजमिस्त्री को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में घायल राजमिस्त्री की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव मामौर निवासी नाजिम (32) राजमिस्त्री था। बृहस्पति रात करीब साढ़े आठ बजे वह स्विफ्ट कार से किसी कार्य से शामली जा रहे थे। इसी दौरान भास्कर इंटरनेशनल स्कूल के पास वह कार को सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका करने लगे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बेकाबू कार ने उसे टक्कर मार दी और कार से जा टकराई। हादसे में नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता जीजू ने बताया कि नाजिम के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जांच अधिकारी उप निरीक्षक दुर्ग पाल सिंह ने बताया कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed