फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mason dies in Dubai accident, body buried in mournful atmosphere

Shamli News: दुबई में राजमिस्त्री की हादसे में मौत, गमगीन माहौल में शव सुपुर्द-ए-खाक

Thu, 09 Jul 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 09 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mason dies in Dubai accident, body buried in mournful atmosphere
गांव बुटराड़ा निवासी सोनू के घर पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
बाबरी। गांव बुटराडा निवासी राजमिस्त्री सोनू (21) की दुबई में निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। बुधवार को उनका शव गांव पहुंचा। जनाजे की नमाज के बाद युवक को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव बुटराडा निवासी सोनू अपने ननिहाल में अपने परिवार के साथ रहता था। वह दुबई में एक निर्माण कंपनी में राजमिस्त्री के रूप में कार्य करते थे। 20 जून को वे निर्माणाधीन इमारत की दसवीं मंजिल पर काम कर रहे थे। इसी दौरान कार्यस्थल पर लगा ढूला अचानक टूट गया, जिससे वे नीचे गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। निर्माण कंपनी ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सभी कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कराईं। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने शव दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिजनों को सौंप दिया। बुधवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। सोनू की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं है। परिवार में उसकी मां और पत्नी ही है। गांव और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया।

गांव बुटराड़ा निवासी सोनू के घर पर लगी लोगों की भीड़। संवाद

गांव बुटराड़ा निवासी सोनू के घर पर लगी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed