फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Martyr's Day celebrated on the death anniversary of Mahatma Gandhi

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया शहीद दिवस

Mon, 31 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Martyr's Day celebrated on the death anniversary of Mahatma Gandhi
आरके पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते शिक्षक। - फोटो : SHAMLI
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया शहीद दिवस
विज्ञापन

शामली/कांधला। आर के पीजी कॉलेज में रविवार को महात्मा गांधी दिवस की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस मनाया गया।
प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार, रोसयो के तीनों इकाईयों के प्रभारी डॉ. एमआर सैनी, डॉ. सौरभ कुमार पांडेय और डॉ. विनीता कुमारी तथा डॉ. सीबी पटेल, डॉ. स्नेहा सिंह, डॉ. रोहित राणा आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पों की माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए रोसयो के तीनों इकाइयों के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं के लिए गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन वेबिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने महात्मा गांधी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए।

उधर, कांधला के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस जूम ऐप पर ऑनलाइन माध्यम से मनाया गया। सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रख कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात लोक मानस के हृदय में प्रतिष्ठित बापू विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता प्राचार्या प्रमोद कुमारी ने कहा कि बापू भारत के जन-जन के हृदय में बसे हुए हैं, उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। मौके पर राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. रामायन राम ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed