फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Martyr farmers Jaipal Malik and Akbar Ali were paid tribute by performing Havan Yagya in Shamli

UP: शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि, पुलिस की गोलीबारी में मारे गए थे जयपाल-अकबर, टिकैत ने कही ये बड़ी बात

Fri, 01 Mar 2024 02:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Mar 2024 02:18 PM IST
सार

Shamli News : किसान आंदोलन के दौरान एक मार्च 1987 में पुलिस की गोलीबारी में शहीद हुए जयपाल मलिक और अकबर अली को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान नरेश टिकैत ने कहा कि इन शहीदों का बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

विज्ञापन
Martyr farmers Jaipal Malik and Akbar Ali were paid tribute by performing Havan Yagya in Shamli
शहीद किसानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक मार्च सन 1987 को किसान आंदोलन में शहीद हुए जयपाल मलिक निवासी लिसाढ़ व अकबर अली सिंभलका को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। लिसाढ़ गांव में हवन यज्ञ भी आयोजित किया गया। जिसमें भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भी भाग लिया।

विज्ञापन


बिजली की बढ़ी हुई दरों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के आह्वान पर एक मार्च 1987 को खेड़ी कर्मू बिजली घर पर आंदोलन का आह्वान किया गया था। किसानों का सैलाब रोकने के लिए सरकार ने भारी पुलिस बल की व्यवस्था कर रखी थी, जिसके तहत गांव काबड़ौत व कुड़ाना नदी के पुल पर बेरियर लगाए गए थे, जिसे तोड़ते हुए किसान शामली पहुंच गए।

विज्ञापन

वहीं, शामली में बुढ़ाना रोड फाटक के पास पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया, जिसमें लाठीचार्ज और गोली किसानों पर चलाई गईं। इस गोलीबारी में शामली के किसान जयपाल मलिक व अकबर अली शहीद हो गए थे। उनकी याद में प्रतिवर्ष जयपाल मलिक की प्रतिमा पर हवन व अकबर अली की मजार पर पुष्प अर्पित किए जाते हैं।

वहीं, हवन के दौरान बोलते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि इन शहीदों का बलिदान इतिहास कभी नहीं भुलाया जा सकता। टिकैत परिवार हमेशा किसानों की आवाज को हर सरकार के सामने उठाता रहेगा। आप सभी को मिलकर किसान हितों के लिए एकजुट हमेशा रहना चाहिए। इसके बाद गांव सिंभालका में अकबर अली की मजार पर पुष्प अर्पित किए।

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी को देवर संग आपत्तिजनक हालत में देखा, विरोध करने पर जानलेवा हमला, पति ने लगाई कार्रवाई की गुहार

विज्ञापन

हवन के पुरोहित राजवीर सिंह आर्य एवं यजमान जयपाल मलिक के भाई ऋषिपाल मलिक रहे। मुख्य रूप से गठवाला खाप के बाबा चौधरी राजेंद्र सिंह थंबेदार, श्याम सिंह थंबेदार, संजीव, अनिल मलिक प्रदेश महासचिव, ओमपाल मलिक, विदेश मलिक, महावीर, सिंह ठाकुर जगत सिंह गोटखा राज बहादुर, संजीव प्रधान सर्वेश कुमार नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Meerut: लापता कारोबारी का शव मिलने से सनसनी, बाल नोंचे गए, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed